देहरादून
Big Breaking: 30 तारीख देहरादून में होंगे अमित शाह, ये रहेगा कार्यक्रम…

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वह 30 तारिक को तीन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिनमे भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ,सहकारिता विभाग की और घसियारी योजना का शुभारंभ सहित एक विशाल रैली भी करेंगे । 30 तारीख जनसभा से पहले वह सहकारिता विभाग की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव के लिहाज से शाह के इस दौरे को खासा अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से जुटेगी। मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाह के कार्यक्रम को लेकर मंथन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल थे।
धर्मपुर विधानसभा में होगी जनसभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा धर्मपुर विधानसभा में होगी। पहले जनसभा रायपुर विधानसभा में होने की चर्चा थी, लेकिन अब जनसभा बन्नू स्कूल मैदान में होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



