देहरादून
Big Breaking: देहरादून जल संस्थान में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत, टैंक में तैरती मिली लाश, मचा हड़कंप…
देहरादूनः राजधानी देहरादून के जल संस्थान से दुःखद खबर आ रही है। आज ( गुरूवार) दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान के वाटर बॉक्स के फिल्टर हाउस में काम करने के दौरान एक फिटर कर्मचारी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही जल संस्थान अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान फिटर कर्मी पुष्कर सिंह की लाश पानी के ऊपर तैर रही थी। इसके बाद जल बोर्ड द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को वाटर टैंक से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक कर्मचारी की पहचान 59 वर्षीय पुष्कर सिंह नेगी चमोली निवासी के रूप में हुई है। वह अगले साल रिटायर होने वाले थे। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह वह फिल्टर हाउस में टैंक सफाई करने गए थे। टैंक के आस-पास पानी की बौछारों से काई जमी होने से संभवत उनका पैर फिसला और वह 20 फीट से अधिक गहरे पानी और फिल्टर होने वाली मिट्टी के दलदल में जा गिरे। टैंक में पानी फिल्टर की आवाज तेज होने से किसी को कोई अनुमान नहीं लगा। फिटर कर्मी पुष्कर सिंह जिस पानी के फिल्टर टैंक में गिरे उसमें 2 लाख लीटर पानी भरा था। जब काफी देर बाद भी पुष्कर सिंह काम से नहीं लौटे तभी एक अन्य कर्मचारी को उनको देखने के लिए भेजा तो उनकी लाश टैंक के पानी में तैर रही थी।
पुलिस के पहुंचने के बाद लाश को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वर्तमान समय में जल संस्थान के आवास में अपनी बहू-बेटे के साथ रहते थे। पत्नी चमोली में है, जबकि उनका एक बेटा शिमला में नौकरी करता है. वहीं, दूसरा उनके साथ व बेटी शादीशुदा है। वहीं, घटना के बाद फिल्टर हाउस का पूरा पानी हटाया गया और पूरे टैंक को सैनिटाइज कर सफाई की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel