देहरादून
BIG BREAKING: ऊर्जा निगम से बड़ा अपडेट, IAS दीपक रावत की जगह इन्हें मिलने वाली जिम्मेदारी…
देहरादूनः उत्तराखंड का ऊर्जा निगम हमेशा सुर्खियों में रहता है। आईएएस दीपक रावत के हाथ में ही ये विभाग लगातार चर्चाओं में है। विभाग के प्रबंध निदेशक समेत निदेशकों की नियुक्ति को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और निदेशक परिचालन पद के लिए स्थाई नियुक्ति होने जा रही है। प्रबंध निदेशक यूपीसीएल के पद पर अनिल कुमार का नाम फाइनल किया गया है। इसी के तरह उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक परिचालन पद के लिए अजय अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई गई है। जल्द ही इसका शासनआदेश जारी हो सकता है। खबर है कि इसके साथ ही आईएएस दीपक रावत को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
गौरतलब है कि लंबे समय से प्रबंध निदेशक के पद पर अस्थाई नियुक्ति की जा रही थी। मौजूदा समय में आईएएस दीपक रावत इस पद पर नियुक्त किए गए हैं। इन पदों पर इंटरव्यू के बाद भी अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। आईएएस अधिकारी दीपक रावत को ऊर्जा निगमों में प्रबंध निदेशक के तौर पर जुलाई माह में नियुक्त किए गए। थे। हालांकि आदेश जारी होने के 7 बाद बाद उन्होंने प्रबंध निदेशक पद पर ज्वाइनिंग ली थी। उस दौरान खबर थी कि दीपक रावत इस पद पर काम नहीं करना चाहते थे। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी इस पद पर निगम स्तर के अधिकारी को ही बैठाने के पक्ष में थे। जिस कारण ये मामला काफी सुर्खियों में रहा। अब उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक पद के लिए स्थाई नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। खबर है कि इस पद के लिए जल्द ही शासन से आदेश भी जारी कर दिए जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel