उत्तराखंड
Big Breaking: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, इन महत्वपूर्ण फैसले पर लगी मुहर, देखिए…
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में आज गुरुवार शाम कई अहम फैसले लिए गए है। बैठक में राज्य कार्मिकों को दीपावली के मौके पर बोनस का तोहफा दिया है। सरकार प्रदेश के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को सरकार बोनस देगी।वहीं, कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही सरकारी मेडिकल कॉलेज की फीस को बेहद ही कम कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों को भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट में लिए गए फैसले
- सरकारी मेडिकल कॉलेज में बांड पर 50 हजार फीस और बिना बांड की फीस 4 लाख से घटाकर 1 लाख 45 फीस बाकी छात्रों के लिए किया गया।
- स्वस्थ विभागों की योजनाओ में राहत दी गयी है। अटल आयुष्मान योजना सहित कई योजना में राहत।
- रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पेंशन में राहत।
- सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया गया बोनस दिया गया।
- -पहाड़ो में खनन रिटेल भण्डारण में बदलाव पहाड़ी इलाको में 250 मीटर की अनिवार्यता को नदी से दूरी 50 मीटर कर दिया गया है , भंडारण की अनुमति DM ही देंगे।
- आपदा प्रभावित इलाकों में होगा चिन्हीकरण रिवर ट्रेजिंग को लेकर नए नियम बनाये गए।
- अवैध खनन को लेकर भी नियमावली में भी संशोधन। धामी कैबिनेट ने NHI DCL को उत्तराखंड में कार्यदायी संस्था के रूप में इंपेनल करने पर मुहर लगाई है। साथ ही प्रदेश में खनन नीति में संशोधन और खनिज भंडारण के नियम बदलने पर ही सहमति जताई है।
- उत्तराखंड में रिवर ट्रेनिंग नीति 2021 में संशोधन होगा। जिसके तहत आपदा प्रवाहित क्षेत्रों का चिन्हिकरण होगा। हर वर्ष 19 नवंबर तक रिवर टर्निंग का काम होगा। 30 जून बारिश से पहले मलबा और सिल्ट हटाने का काम होगा।
- कैबिनेट ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना में संसोशन की मंजूरी देते हुए सब्सिडी को 50% बढ़ाने पर सहमति जताई है। बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की सेवा नियमावली प्रख्यापित की गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून सचिवालय में विश्वकर्मा भवन के वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली में शाम 5 बजे से हुई बैठक में सुबोध उनियाल, बंसीधर भगत, बिशन चुफाल, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद, गणेष जोशी, धन सिंह रावत के आने के बाद कैबिनेट का कोरम पूरा होने पर बैठक शुरू कर दी गयी तो वहीं बैठक में हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, अरविंद पांडे देर से पहुंचे। कैबिनेट बैठक में लिए गए सभी फैसलों की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीडिया को दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel