देहरादून
Big News: देहरादून में ईडी की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में पूर्व MLC की 74 करोड़ की जमीन कुर्क…
देहरादून: राजधानी देहरादून में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने BSP के पूर्व MLC इकबाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने धनशोधन के एक मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधान पार्षद मोहम्मद इकबाल और उनके परिवार के खिलाफ देहरादून में 74 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि कुर्क की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने यूपी के सहारनपुर से पूर्व एमएलसी इकबाल और अन्य के खिलाफ गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा दायर एक आपराधिक शिकायत और अवैध रूप से रेत-खनन और चीनी मिलों की बिक्री को लेकर सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मामलों का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया था।
आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने 2016 में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर किये जाने के बाद सीबीआई को इकबाल के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था। जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधान पार्षद भ्रष्टाचार और धनशोधन में शामिल थे। एजेंसी ने पहले कहा था कि चीनी मिलों को इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों को वर्ष 2010-11 में विनिवेश / बिक्री प्रक्रिया के माध्यम से ”कौड़ी” के भाव में केवल 60.28 करोड़ रुपये में बेच दिया गया था। उस समय उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार थी और पार्टी प्रमुख मायावती मुख्यमंत्री थी। केंद्रीय जांच एजेंसी के लखनऊ कार्यालय ने अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया । जिसपर कार्रवाई करते हुएएमएलसी और उनके परिवार की करोड़ो की ज़मीन की कुर्की की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel