उत्तर प्रदेश
सपा-रालोद में हुआ गठबंधन, अखिलेश ने यूपी विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया एलान…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि वह साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि रालोद के साथ हमारा गठबंधन अंतिम है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है। चुनाव में चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को साथ लेने की संभावना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों ने राज्य में उनकी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश समृद्धि की राह पर लौटेगा। बता दें कि पिछले दिनों भाजपा के एक विधायक और छह बसपा विधायकों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्साहित हैं। अखिलेश यादव फिलहाल आजमगढ़ से सपा के सांसद हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…




















Subscribe Our channel
