देहरादून
BIG BREAKING: एक्शन में देहरादून डीएम, इनका रोका वेतन, इन्हें भेजा नोटिस…
देहरादूनः राजधानी में डीएम आर राजेश कुमार एक्शन में नजर आ रहे है। अपने औचक निरिक्षण और त्तकाल कार्यवाही के चलते वह सुर्खियों में है। अब उन्होंने आगंबाड़ी कार्यकर्ताओं के ड्यूटी से नदारद रहने पर मानदेय रोक दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बूथों के निरीक्षण के दौरान तीन बूथों पर आंगनबाड़ी वर्कर्स और बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। चारों कर्मचारियों का नवंबर महीने का मानदेय रोकने का आदेश जारी कर दिया गया।
बता दें कि जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से किये गये औचक निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स नीता मठवाल (आंगनवाडी केन्द्र हर्रावाला), संगीता राणा (आंगनवाडी केन्द्र नालापानी) एवं रेखा रावत (आंगनवाडी केन्द्र आमवाला तरला गांव) और लक्ष्मी देवी बीएलओ के रूप में तैनात हैं। निरीक्षण में वह बूथ पर अनुपस्थित पाई गईं. इस पर डीपीओ ने कहा कि इस सम्बन्ध में पूर्व में भी निर्देश दिये गये थे कि सम्बन्धित बीएलओ बूथ पर ही रहेगी। इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने की पूर्ण जिम्मेदारी उनकी होगी।
निर्देश के बाद परन्तु सम्बंधित बीएलओ-आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आदेशों की अवहेलना की गई है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री-बीएलओ नीता मठवाल, संगीता राणा एवं रेखा रावत का माह नवम्बर का मानदेय आहरित न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में किसी भी बीएलओ के बूथ से अनुपस्थित रहने की दशा में तत्काल प्रभाव से उनकी मानदेय सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिये जायेंगे। सेक्टर सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel