देहरादून
गर्व के पलः सेना में लेफ्टिनेट बनी शहीद की शेरनी, शहीद पति का सपना पूरा कर करेगी देशसेवा…
देहरादून: उत्तराखंड के शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल ने प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। वीरवधू ज्योति ने पति की जगह सेना की कमान संभाली है। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से पास आउट हो गई हैं। ज्योति की जिंदादिली और उपलब्धि पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। आज वह अपरने घर पहुंच रही है। हर कोई इस मौके पर शहीद दीपक को याद कर रहा है। पासिंग आउट परेड के दौरान उनके दोनों बच्चे भी उनके साथ मौजूद रहे। ज्योति के पास आउट होने के बाद उनके परिवार में खुशी की माहौल है।
आपको बता दें कि 10 अप्रैल 2018 को कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल जवान दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल ने भी पति के सपना पूरा करते हुए देश सेवा परंपरा को आगे बढ़ा शनिवार सेना में बतौर लेफ्टिनेंट ऑफिसर का पद प्राप्त किया। शनिवार 20 नवंबर 2021 को ओटीए चेन्नई में हुए पास आउट होकर सेना में डायरेक्ट कमीशन के रूप में शहीद की पत्नी ज्योति नैनवाल के लेफ्टिनेंट बनते ही परिवार में खुशियां छा गई।शहीद दीपक के परिजनों के लिए ये वाकई में गौरवान्नित करने वाला पल है। ज्योति भी जीवन के इस खास मौके पर परिवार को याद करती दिखी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel