देहरादून
Big Breaking: देहरादून के FRI में फिर फूटा ‘कोरोना बम’, एक साथ 11 IFS अधिकारी मिले संक्रमित…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में एक बार फिर कोरोना बम फूट गया है।यहां कोरोना के कम होते मामलों के बीच FRI में 11 आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईएफएस अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमित आईएफएस अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी अधिकारी एफआरआई में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए हैं। इस दौरान यहां 11 आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 19 मार्च 2020 में प्रदेश में कोरोना का सबसे पहले मामला भी एफआरआई से ही सामने आया था। तब भी यहां ट्रेनिंग कर रहे आईएफएस अफसरों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब कोरोना के कम होते मामलों के बीच एक बार फिर से एफआरआई में कोरोना के मामले सामने आये हैं। जिससे सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

