उत्तराखंड
Big Breaking: तीसरी बार बदली शीतकालीन सत्र की तारीखे, अब इस दिन देहरादून में होगा आहुत…
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आगामी विधानसभा सत्र की तारीखों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब देहरादून में 9 और 10 दिसंबर को सत्र आहुत होगा। बता दें कि ये तीसरी बार है जब शीतकालीन सत्र की तारीख बदली गई हैं। पहले 29-30 अक्टूबर , फिर भराड़ीसैंण में 7 और 8 दिसंबर की तारीख तय की गई थीं। जिसे अब संशोधित कर 9 और 10 किया गया है। अब देहरादून में ही सत्र आहुत कराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने सत्र देहरादून में ही करवाने का सुझाव दिया था, जिस बारे में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया था। अब इस पर फैसला हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
