पश्चिम बंगाल
Tripura Election Result: त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, 334 में से 329 सीटों पर किया कब्जा…
त्रिपुराः पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। यह पहली बार हुआ है इस राज्य में नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। बता दें कि बीजेपी ने 334 सीटों में से 329 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं सीपीएम को सिर्फ तीन सीटें मिली हैं। अगरतला की 51 में से 51 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई है। वहीं, ममता की पार्टी टीएमसी को सिर्फ एक सीट मिली है। त्रिपुरा में ममता बनर्जी के इरादे पर पानी फिर गया है।
त्रिपुरा के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। 222 सीटों में से 217 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बता दें कि पिछले दिनों त्रिपुरा में हिंसा हुई थी जिसको लेकर टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले दिनों नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिली थी। त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में सबसे बुरी हार ममता बनर्जी की हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
















Subscribe Our channel