उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले वाराणसी की मस्जिद को गेरुआ रंग करने पर मुस्लिमों में रोष…
वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस बार दौरे को लेकर मुस्लिम समाज प्रशासन की मनमानी से नाराज है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस मौके पर वो काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर धर्म नगरी काशी में तैयारियां जोरों पर है। इस बीच काशी में एक मस्जिद को गेरुआ रंग में रंगे जाने से मुस्लिम समुदाय ने वाराणसी विकास प्राधिकरण पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
बता दें कि वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर विशेष ध्यान देकर उसे सजाया और संवारा जा रहा है। इसके तहत इन दिनों मैदागिन से चौक तक सड़क के दोनों किनारे स्थित बिल्डिंग को एक रंग में रंगा जा रहा है। रंगाई-पुताई के क्रम में बुलानाला स्थित मस्जिद का रंग भी सफेद से गेरुआ कर दिया गया। मस्जिद को गेरुआ रंग किए जाने पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेटी सैयद मोहम्मद यासीन ने बताया कि बगैर पूछे मस्जिद का रंग बदलना पूरी तरह से गलत है।
ऐसी मनमानी और नासमझी से स्थिति बिगड़ सकती है। मस्जिद का रंग अधिकांश सफेद या हरा होता है। हमने इसे लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। दूसरी और प्रशासन का कहना है कि ऐसी कोई आपत्ति फिलहाल नहीं आई है। अगर आपत्ति आती है तो मस्जिद का रंग फिर से हरा और सफेद कर देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…



















Subscribe Our channel

