देहरादून
Big Breaking: एक्शन में सीएम धामी, इस मामले में अपने PRO को बर्खास्त कर दिए ये आदेश…
देहरादूनः उत्तराखंड के युवा सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पत्र पर बड़ा एक्शन लेते हुए अपने जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट को बर्खास्त कर दिया है। सीएम ने कल से सोशल मीडिया में जनसंपर्क अधिकारी के वायरल हो रहे पत्र पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी बागेश्वर से तीन वाहनों का चालान निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हो रहा है, उसमें प्रेषक का नाम नंदन सिंह बिष्ट लिखा गया है। मुख्यमंत्री धामी के जनसंपर्क अधिकारी के लेटरहेड पर जारी इस पत्र में लिखा था ‘मुख्यमंत्री जी के मौखिक निर्देशानुसार मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि दिनांक 29.11.2021 को बागेश्वर यातायात पुलिस, बागेश्वर द्वारा किये गए वाहन संख्या यूके 02 सीए 0238, यूके 02 सीए 1238 और यूके 04 सीए 5907 के चालान को निरस्त करने का कष्ट करें। पत्र वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले में अधिकारी को बर्खास्त कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel