देहरादून
Big Breaking: देहरादून में यहां इस हाल में पड़ा मिला नवजात का शव, मचा हड़ंकप…
देहरादून: राजधानी को शर्मसार करता मामला सामने रायपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां गुजरोवाली स्थित गेहूं के खेत में नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात का शव मिलने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं शव के संबंध में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुबह एक व्यक्ति ने सूचना दी कि खेत में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आस-पास पूछताछ की, लेकिन नवजात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। माना जा रहा है कि प्रसव के दौरान नवजात की मृत्यु हो गई, जिस कारण उसके स्वजन ने शव को खेत में फेंक दिया।
वहीं मामले का पता लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। साथ ही ये भी चेक किया जा रहा है कि 16-17 दिसंबर की रात को कितने प्रसव हुए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा कि नवजात मृत पैदा हुआ या फिर जीवित पैदा होने के बाद उसे खेत में फेंक दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

