देहरादून
Big News: राशनकार्ड धारक जल्द करा लें ये काम, वरना नए साल से नहीं मिलेगा राशन…

देहरादून : राशनकार्ड धारको के लिए बड़ा अपडेट है।नए साल यानि जनवरी माह से हर हाल में डिजिटल राशन कार्डों को वितरण किया जाना है। ऐसे में अगर आपके दस्तावेजों की जानकारी जिला पूर्ति विभाग में नहीं है तो आप डिजिटल राशन कार्ड से वंचित रह सकते है। डिजिटल राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए आपको 30 दिसंबर तक राशन कार्ड का डिजिटलाइजेशन करवाना होगा।
आपको बता दें कि अगर आप डिजिटल राशन कार्ड के लिए दस्तावेजों को जमा नहीं कर रहे हैं। तो आप राशन से वंचित रह जाएगे। डिजिटल राशन कार्ड के लिए आपको राशन कार्ड की छाया प्रति, बैंक डिटेल, बिजली, पानी का बिल, मुख्य के अलावा परिवार के स्वजनों के आधार कार्ड की छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो विभाग को जमा करना होगा। जी हां विभाग द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले के राशन विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह उपभोक्ता को दस्तावेज जमा करे।
बता दें कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो डीलरों पर भी आने वाले समय में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जो नए राशनकार्ड बनाए जा रहे है। उनका सीधे डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। गौरतलब है कि बताया विभाग 95 फीसदी राशन कार्डो का डिजिटलाइजेशन कर चुका है। बाकी दस्तावेज के विलंब के चलते रह गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


