चंपावत
गर्व के पलः भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बने उत्तराखंड के सूरज मेहरा…
चंपावत: उत्तराखंड के युवा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। वीरभूमि ने भारतीय सेना कई अफसर और जवान दिए है। इसी कड़ी में अब चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी सूरज सिंह मेहरा का नाम भी जुड़ गया है। सूरज भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बन गए हैं। सूरज ट्रेनिंग के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ा सकेंगे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। सूरज की उपलब्धि पर उनके स्वजनों एवं आस-पड़ोस में खुशी का माहौल है।
बता दें कि मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले सूरज का बचपन का सपना वायु सेना में जाना ही था। मूलरूप से थुवा माहरा निवासी सूरज के पिता अर्जुन सिंह मेहरा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार हैं और मां रजनी मेहरा गृहिणी हैं। सूरज ने अपनी प्राथमिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल लोहाघाट से प्राप्त की। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्होंने सैनिक स्कूल बालाचड़ी (गुजरात) से प्राप्त की। इंटरमीडिएट के बाद सूरज का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में हो गया। 2019 में आइएएफ हैदराबाद से कमीशन प्राप्त वर्तमान में वायुसेना स्टेशन फलोदी राजस्थान में तैनात सूरज की शुक्रवार को पदोन्नति हो गई। अब वह सेना में अफसर बन गए है। सूरज की कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel
