देहरादून
Big Breaking: देहरादून पुलिस विभाग में बंपर तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती…
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे में लगातार तबादलो का दौर जारी है। एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई साथ ही 5 उप निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। इन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारी और 5 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। पुलिस उपाधीक्षकों की बात करें तो सर्वेश पंवार को सीओ सिटी देहरादून की जिम्मेदारी मिली है। नरेंद्र पंत को सीओ सदर देहरादून सहित ऑपरेशन स्माइल, गोपनीय शाखा और एलआईयू की जिम्मेदारी दी गई है। नीरज सेमवाल को देहरादून पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल सेल का दायित्व दिया गया है। उप निरीक्षक रघुवीर सिंह को कोतवाली कैंट से थाना रानीपोखरी भेजा गया है।उप निरीक्षक दिनेश चमोली को कोतवाली डोईवाला से थाना सेलाकुई भेजा गया। उप निरीक्षक मुकेश नेगी को कोतवाली ऋषिकेश से थाना सेलाकुई भेजा गया। उप निरीक्षक उत्तम रमोला को थाना राजपुर से कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। उप निरीक्षक विजेंदर सकलानी को पुलिस लाइन से कोतवाली डालनवाला भेजा गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel