टिहरी गढ़वाल
टिहरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, लाखों की अवैध चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार…
टिहरी: अवैध नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र से 2 किलो अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि थाना नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बोलेरो में अवैध चरस की तस्करी करते दो लोगो को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन और चरस को कब्ज़े में ले लिया है। आरोपियों की पहचान विमल सिंह पंवार पुत्र बृजमोहन सिंह पंवार (उम्र 22 वर्ष) पंकज राणा पुत्र नारायण सिंह राणा (उम्र 29 वर्ष) निवासी ग्राम सिल्ला थाना मनेरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel

