देश
पीएम मोदी 11 बजे साल 2021 का अंतिम एपिसोड मन की बात राष्ट्र को करेंगे संबोधित…
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार प्रातः 11 बजे अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रोग्राम का 84वां एपिसोड इस वर्ष का अंतिम एपिसोड भी होगा। संबोधन को प्रधानमंत्री मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। दूरदर्शन भी इसका डायरेक्ट प्रसारण करेगा। मन की बात पीएम का वो मासिक रेडियो प्रोग्राम है, जो प्रत्येक माह अंतिम रविवार को प्रसारित होता है।
वही इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के इस संस्करण के लिए लोगों से अपने विचार साझा करने के लिए कहा था। मन की बात का प्रथम एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। सामान्य रूप से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रोग्राम का 2021 का आखिरी एपिसोड 28 नवंबर को प्रसारित होने जा रहा है। हर संस्करण में, पीएम कई मसलों पर देशवासियों से बात करते हैं, इसमें वो मुद्दे भी सम्मिलित रहते हैं, जो उस विशेष संबोधन से ठीक पहले के हों या फिर बाद के हों।
वही महामारी के वक़्त में पीएम तकरीबन प्रत्येक महीने कोरोना संक्रमण पर देशवासियों से बात करते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि रविवार का संबोधन कोरोना संक्रमण के ओमिक्रॉन वेरिएंट तथा संबंधित मुद्दों पर आधारित हो सकता है। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने देशवाशियों को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 3 जनवरी से 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी के साथ भारत में बच्चों का टीकाकरण आरम्भ हो रहा है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel