उत्तराखंड
उत्तराखंड को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में मंथन, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का तय होगा भाग्य का फैसला…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी आज एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित कर रही है। इस बैठक में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर गहन मंथन किया जाएगा। वहीं मंगलवार शाम राजधानी देहरादून कांग्रेस भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य समेत समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
बता दें कि प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस में करीब 550 दावेदार आए हैं। इसमें विधानसभा चुनाव के लिए प्राप्त किए गए आवेदनों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि सभी आवेदनों को स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेज गया है । इस पर आज दिल्ली में आलाकमान के नेतृत्व में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फैसला किया जाएगा। कमेटी की बैठक में आवेदनों को अंतिम रूप देने के बाद उसे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेज दिया जाएगा। इन पर अंतिम फैसला वही लेंगी।
दिल्ली में आज से शुरू हो रही कांग्रेसी स्क्रीनिंग कमेटी की दो दिनी बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं । कांग्रेस पार्टी जल्द यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel