पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में चलती कार पर गिरा भयावह पत्थर, एक की मौत, पिता पुत्र सहित तीन गम्भीर घायल…
बेरीनागः पिथौरागढ़ जिले से दर्दनाक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पिथौरागढ़ से थल की ओर आ रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। ऑल्टो कार संख्या UK 05 B 3034 पिथौरागढ़ से थल की ओर आ रही थी। तभी सिलचमम्मू के पास कार के ऊपर पत्थर आ गिरा। जिसमें वाहन चालक दवेंद्र की मौत हो गई। जबकि, कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घायलों को कार से निकालकर 108 के माध्यम से जिला मुख्यालय भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं शव को काटकर बाहर निकाला गया। हादसे में मृतक की शिनाख्त दवेंद्र उर्फ दीपक सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी जाड़ापानी थाना गंगोलीहाट के रूप में हुई है।वहीं घायलों की पहचान मोहन सिंह पुत्र विशन सिंह (उम्र 44 वर्ष), निवासी बेरीनाग , सचिन सिंह पुत्र विशन सिंह (उम्र 18 वर्ष), निवासी बेरीनाग,जगत सिंह रौतेला पुत्र मोहन सिंह (उम्र 51 वर्ष), निवासी जाड़ापानी, गंगोलीहाट के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel