उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड IAS-PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मदारी…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर शासन ने आईएएस पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। साथ ही पहले किए गए तबादलों में कुछ को निरस्त भी किया गया है। आदेश के अनुसार नूपुर को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं प्रभारी सचिव संस्कृति बधाई सुरेंद्र नारायण पांडे को प्रभारी सचिव संस्कृत शिक्षा बनाया गया। इसके अलावा आर मीनाक्षी सुंदरम से संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं जय भारत सिंह को उधमसिंह नगर के एडीएम पद से हटाते हुए उपायुक्त गन्ना काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई। रोहित मीणा को अपर सचिव वित्त एवं नियोजन की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अंशुल सिंह को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। शिव कुमार बरनवाल को एडीएम प्रशासन देहरादून के साथ अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
