उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में परिवार कर रहा था नए साल के जश्न की तैयारी, सरहद से आई जवान की शहादत की खबर…
देहरादून: वीरभूमि उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है। परिवार में नए साल के जश्न की तैयारी चल रही थी। इस बीच सरहद से जवान की शहादत की खबर आई है। नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए गोरखा राइफल में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। शहीद प्रदीप थापा का परिवार देहरादून के अनारवाला में रहता है। शहादत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जवान की शहादत पर डोईवाला विधायक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद थाना को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा जी की शहादत को मेरा सलाम। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शहीद के परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel