उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में फिर आ रहे हैं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, ऐतिहासिक रैली को करेंगे संबोधित, ये है कार्यक्रम…
देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी माहौल है। सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी है। रैलियों का दौर जारी है। पीएम मोदी के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देहरादून आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीन जनवरी को दून में रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसके लिए परेड ग्राउंड का चयन किया है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इसी ग्राउंड पर कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली भी आयोजित हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
















Subscribe Our channel