देहरादून
सावधान: देहरादून में घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना…
देहरादून: अगर आप देहरादून के बाजार का रुख कर रहे हैं तो बाजार जाने से पहले एक बार ये खबर ज़रूर पढ़ ले। वरना आपकी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां दून के बाजार में बिन मास्क एंट्री नहीं है। जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। बिना मास्क के देहरादून के बाजारों के परिसर में प्रवेश वर्जित है। मुख्य प्रवेश द्वार पर नो एंट्री पोस्टर लगाए जाएंगे। अगर कोई बिना मास्क दिखाई देता है तो उसको ₹500 का जुर्माना देना पड़ेगा। साथ ही वापस भी लौटना पड़ेगा ।
बता दें कि जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं कि पलटन बाजार सहित सभी बाजारों, मॉल और शॉपिंग कंप्लेक्स में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। साथ ही सभी मास्क लगाएंगे। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के पकड़ा जाए तो उसे मौके पर ही ₹500 जुर्माना वसूलने के साथ ही घर वापस लौटाया जाएगा। इतना ही नहीं पलटन बाजार की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। इसके अलावा देहरादून के जितने भी चौराहे हैं, वहां भी जांच अभियान चलाया जाएगा। जो भी कार चालक, बाइक सवार, सार्वजनिक वाहनों में लोग बिना मास्क के होंगे, उनको चिन्हित करने के साथ ही उनसे भी ₹500 का जुर्माना वसूला जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी देहरादून हॉटस्पॉट बनती जा रही है। सबसे ज्यादा केस दून में है। ऐसे में कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन कोविड की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सख्त होता जा रहा है। जिसके चलते कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। मास्क लगाना जरूरी हो गया है। इतना ही नहीं थूकने पर भी जुर्माना लगाया गया है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
