उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर मिले 1500 से ज्यादा संक्रमित मरीज, जानिए जिलेवार आज के आंकड़े…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लिहाज से स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में आज कोरोना ने अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शनिवार को बीते 24 घंटे के भीतर 1500 से ज्यादा मरीज मिले हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में एक्टिव केस का आंकड़ा 3254 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज देहरादून में है। जिस तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं ये काफी चिंताजनक है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज कोरोना के (1560) मामले सामने आये है। इसमें सबसे ज्यादा देहरादून में केस मिले हैं। देहरादून में 537, हरिद्वार में 303, पौड़ी में 24 ,उतरकाशी में 20, टिहरी में 28, बागेश्वर में13, नैनीतालमें 404, अल्मोड़ा में 52, पिथौरागढ़ में 82, उधमसिंह नगर में 37, रुद्रप्रयाग में 6 तो चंपावत में 46 और चमोली में 8 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 349472 पहुंच गया है तो वहीं उत्तराखंड मे 332173 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
बता दें कि कोरोना के लगातार बढ़ते केस तीसरी लहर की आशंकाओं को प्रबल कर रहे हैं। प्रदेश में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 3254 पहुंच गई है। हर दिन नए मरीज मिलने का आंकड़ा बढ़ रहा है। चिंता की बात यह भी है कि प्रदेश में कोरोना पहली लहर के मुकाबले इस बार करीब 4.5 गुना तेजी से फैल रहा है। पहली लहर में जहां एक दिन में 500 मरीज 74 दिन के बाद मिले थे, वहीं इस बार 16 दिन में ही यह आंकड़ा हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel