देश
Big News: सुर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल में कराया भर्ती…
मुंबई: महान गायिका और सुर कोकिला लता मंगेशकर जी कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं । लाखों प्रशंसकों ने सुर कोकिला लता जी के जल्द स्वस्थ होने की सोशल मीडिया पर ईश्वर से कामना की है। बता दें कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 92 साल की लता जी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लता जी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कोरोना के मामूली लक्षण हैं और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 28 सितंबर 1929 को पैदा हुईं लता मंगेशकर देश-विदेश में लोकप्रिय हैं।
म्यूजिक वर्ल्ड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर का अहम योगदान रहा है। लता मंगेशकर भारत रत्न, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के अलावा कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
