नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल…
नैनीताल: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। भीमताल सलड़ी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा नैनीताल जिले के भीमताल में सलड़ी इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि कार चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। घटना के वक्त कार में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद घायल ने खाई से खुद को बाहर निकाला और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।
स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
