उत्तराखंड
Big News: टिहरी की राजनीति में भूचाल, चुनाव से पहले इस विधायक ने दिया इस्तीफा…
देहरादूनः उत्तराखंड में जहां आगामी 14 फरवरी को मतदान होना है। प्रत्याक्षियों के नाम का ऐलान किया जा रहा है ऐसे में टिहरी विधानसभा से बड़ी खबर आ रही है। टिहरी जिले में धनौल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।
आपको बता दें कि हाल ही में निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद से ही दल बदल कानून के तहत उनकी विधायकी पर खतरा बना हुआ था। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा में जाकर दल बदल कानून के तहत उनकी विधायकी खत्म करने की मांग की थी।
जिसके बाद प्रीतम सिंह ने हाल ही में दल बदल कानून के तहत विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। आखिरकार आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel