उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में फिर भूकंप से डोली धरती, यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके…
चमोली: उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती डोली है। चीन से लगते सीमावर्ती इलाके चमोली में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। आज अलसुबह 3.35 बजे चमोली जिले में भूकंप का झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई। वहीं, भूकंप का केंद्र चमोली के जोशीमठ से पश्चिम की ओर 23 किलोमीटर दूर और सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे था।
बता दें कि राज्य के चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी भूकंप के लिहाजा से काफी संवेदनशील हैं। यहां अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। जो वैज्ञानिकों के लिए भी चिंता का सबब हैं। हालांकि, अलसुबह आए इस भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। लेकिन ये लगातार आ रहे हल्के भूकंप के झटके बड़े खतरे की चेतावनी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
