उत्तराखंड
मंत्रीजी दोबारा नाराज: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह रावत ने भाजपा को फिर दिखाई हनक…
पिछले महीने दिसंबर में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी के बाद इस्तीफा भाजपा के लिए परेशानी बन गई थी। बता दें कि अपने क्षेत्र कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर हरक सिंह रावत धामी सरकार से नाराज हुए थे। बाद में किसी प्रकार भाजपा हाईकमान ने हरक सिंह रावत को मना लिया था।
अब एक बार फिर मंत्री हरक ने अपनी हनक दिखाई है। हरक सिंह की नाराजगी ऐसे समय पर आई है जब भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत इस बार क्यों नाराज हैं। दरअसल हरक सिंह रावत कोर शनिवार को आयोजित ग्रुप की मीटिंग में नहीं पहुंचे थे।
कोर ग्रुप का सदस्य होने के बावजूद भी हरक सिंह मीटिंग में नहीं आए। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही है कि हरक सिंह नाराज हैं। दरअसल हरक सिंह अब लैंसडाउन से अपनी पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। मगर लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत इसके विरोध में हैं। साथ ही भाजपा संगठन भी हरक से नाराज है। कहा जा रहा है कि हरक सिंह रावत अगले कुछ रोज में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
अभी फिलहाल इस मामले में हरक सिंह रावत का कोई बयान नहीं आया है। लेकिन चुनाव के ऐन मौके पर उनकी नाराजगी भाजपा के लिए एक बार फिर परेशानी का सबब बन गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
