उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में हर दूसरे संक्रमित में ओमिक्रॉन के लक्षण, आज मिले तीन हजार पार नए केस, 4 लोगों की मौत…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। जहां हर दिन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं हर दूसरे संक्रमित मरीज में कोरोना के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के कोविड सैंपलों की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। वहीं कोरोना के आंकड़ों की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में राज्य में तीन हजार पार 3295 नए मामले मिले है। जबकि 4 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में आज कोरोना के 3295 मामले सामने आये है। जिसमेैं देहरादून में 987, हरिद्वार में 352, पौड़ी में 289, उतरकाशी में 43, टिहरी में 65, बागेश्वर में 39,नैनीताल में 546, अल्मोड़ा में 111, पिथौरागढ़ में 60, उधमसिंह नगर में 568, रुद्रप्रयाग में 53, चंपावत में 45, चमोली में 137 नए केस मिले है। जबकि आज चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 373249 पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड मे 339932 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
कोरोना के साथ ही ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दून मेडिकल कॉलेज ने 159 सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में 54 प्रतिशत सैंपलों में ओमिक्रॉन की पुष्टि की हुई है। लेकिन कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में कम घातक साबित हो रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। जिससे संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel