उत्तराखंड
सावधानः अगर आपके पास मिले इतने हजार रुपए केश, तो आपको हो सकती है जेल, पढ़े नियम…
देहरादूनः उत्तराखंड में अगर आप भी कैश लेकर निकल रहे है तो सावधान हो जाए। चुनाव आयोग ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस रोजाना लाखों रुपए जब्त कर रही है। जी हां चुनाव आयाेग ने 50 हजार से अधिक रुपये लेकर पर उसके दस्तावेज पास रखने के निर्देश जारी किए हैं। अगर 50 हजार से ऊपर रूपए लेकर कोई कहीं जा रहा है और उसके पास दस्तावेज नहीं है तो पैसे तो जाएंगे ही साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। आचार संहिता में कैश लेकर जाने वालों पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। चुनाव आयाेग ने 50 हजार से अधिक रुपये लेकर पर उसके दस्तावेज पास रखने के निर्देश जारी किए हैं। इतना ही नहीं 10 हजार से ऊपर का लेनदेन ऑनलाइन करने के भी आदेश दिए है। रुपयों का लेनदेन नेट बैंकिंग से ही करें। ज्यादा रुपये लेकर जाना चुनाव की ओर ही इशारा करता है।
गौरतलब है कि चुनाव में रुपयों का खेल शुरू हो जाता है। ऐसे में पुलिस की निगरानी बढ़ जाती है। सीमाओं को पार कर रुपये की तस्करी की जाती है। ऊधमसिंह नगर में पुलिस लाखों रुपये की विदेशी करेंसी पकड़ चुकी है। वहीं शुक्रवार को हल्द्वानी में काठगोदाम व टीपीनगर पुलिस ने 2.93 लाख रुपये बरामद हुए। उससे महले देहरादून से भी लाखों रूपए बरामद किए गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
