देहरादून
Big Breaking: बीजेपी कुछ ही देर में जारी की टिहरी और डोईवाला सीट पर प्रत्याशी, इन नेताओं को मिलेगा टिकट…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। खबर है कि बीजेपी कुछ ही देर में दोनों बची हुई सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने वाली है। टिहरी से किशोर तो डोईवाला से दीप्ति रावत का नाम सामने आ रहा है। किशोर उपाध्याय कांग्रेस से आए हैं तो दीप्ति रावत भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
बता दें कि बीजेपी ने देर रात 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमे टिहरी और डोईवाला पर प्रत्याशी का नाम जारी नहीं किया गया था। कांग्रेस से बीजेपी में आए किशोर उपाध्याय को बीजेपी टिहरी से विधानसभा चुनाव लड़ाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी डोईवाला से दीप्ति रावत को चुनाव लड़ने जा रही है। दीप्ति रावत भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का करीबी बताया जाता है।
माना जा रहा है त्रिवेंद्र सिंह रावत का आशीर्वाद दीप्ति रावत को प्राप्त है। आपको बता दें कि दीप्ति रावत इससे पहले चौबट्टाखाल मैं चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। किशोर और दीप्ति का टिकट तय हो चुका है। थोड़ी देर में इसकी घोषणा भी हो जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

