देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी कार, 8 साल की मासूम सहित पांच लोग गंभीर घायल…
देहरादून: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर देहरादून के चकराता से आ रही है। यहां लागा पोखरी के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो मासूम सहित कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर से पर्यटक चकराता घूमने आए थे। तभी लागा पोखरी के पास बर्फ की वजह से कार स्लिप हो गई और करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों का रेस्क्यू कर सीएचसी चकराता पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।घायलों की पहचान अमित बहुगुणा (उम्र 40 वर्ष), मुक्ता बहुगुणा (उम्र 38 वर्ष, श्रुति (उम्र 15 वर्ष), अवनी (उम्र 8 वर्ष), विभोर (उम्र 15 वर्ष), निवासी- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

