देश
टेलीकॉम कंपनियों को अब प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को 28 के बजाय 30 दिन की देनी होगी वैलिडिटी…
प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के हक में बड़ा फैसला किया है। ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिन देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी को अपने प्लान में अब एक स्पेशल वाउचर, एक कॉम्बो वाउचर पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ रखना होगा। दो महीने के भीतर कंपनियों को ये राहत देनी होगी।
ट्राई के इस निर्देश से एक साल के दौरान ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले रीचार्ज की संख्या में कमी आने की उम्मीद है और इस तरह ग्राहकों को पैसों की भी बचत होगी। मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियां 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रीपेड रीचार्ज प्लान प्रदान करती हैं, जिससे ग्राहकों को एक साल में 13 मासिक रीचार्ज कराने होते हैं। ट्राई ने एक अधिसूचना में कहा, प्रत्येक दूरसंचार सेवा प्रदाता 30 दिनों की वैधता वाले कम से कम एक प्लान वाउचर, एक विशेष टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर की पेशकश करेगा। दूरसंचार कंपनियों को इस आदेश का अनुपालन अधिसूचना की तारीख से 60 दिन के भीतर करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel

