टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, रेस्क्यू जारी…
टिहरी: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। एक एसयूवी कार सुवाखोली से करीब ढाई किलोमीटर आगे धनौल्टी रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन खाई में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। कार से पुलिस को एक प्रेस कर्मी का आईडी कार्ड मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही रही है। सुबह से ही रेस्क्यू जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा देर रात हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है । रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले टीटू ने रात को बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम के साथ मिलकर गाड़ी के आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर एचआर 24 एसी 7567 है। सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन फिर शुरू किया गया है।
घटना स्थल पर पैरफिट नहीं है। इसी मार्ग पर कई ऐसे ब्लैक प्वाइंट भी हैं जहां पर पैराफिट नहीं है। इस कारण ये हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद यहां पर स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की लापरवाही देखी जा रही है। तीव्र मोड़ पर पैराफिट ना होने पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel