उत्तराखंड
मौसम अपडेटः उत्तराखंड में देहरादून सहित इन जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के तेवर बदल रहे है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून व टिहरी में बहुत बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। देहरादून और गढ़वाल के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही देहरादून में सूरज आंख मिचौली कर रहा है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में धूप खिल रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर ठंड बढ़ने के पूरे आसार दिख रहे हैं। आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून और गढ़वाल के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज राजधानी दून और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ में मौसम खराब रहेगा। वहीं मंगलवार को कुमाऊं के मुनस्यारी के आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात भी हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
















Subscribe Our channel