हरिद्वार
कांग्रेस के पापों को उत्तराखंड कभी माफ नहीं करेगा, पीएम मोदी ने पहाड़ी टोपी पहन किया संबोधित…
देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली से ही वर्चुअल रैली के माध्यम से राज्य की जनता को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी एक बार फिर पहाड़ी टोपी पहने नजर आए। सोमवार को हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के 12 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पापों को उत्तराखंड कभी भी माफ नहीं करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि ‘यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि पवित्र गंगा नदी को कांग्रेस शासनकाल में नहर घोषित कर दिया गया था। यह ऐसा पाप है, जो कांग्रेस पार्टी को ले डुबेगा’। प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि पिछली सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है। ये उत्तराखंड को अलग राज्य ही नहीं बनने देना चाहते थे। पीएम ने ये भी कहा कि इन्होंने उत्तराखंड को एटीएम समझा, इन्हें जनता मौका नहीं देने वाली है। उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी।
प्रधानमंत्री ने जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को वोट देते समय वह कांग्रेस को और कांग्रेस के गुनाहों को याद रखें, भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर राष्ट्र के सम्मान राष्ट्र के विकास और उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

