उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम और प्रेक्टिकल…
देहरादून: उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चुनावी माहौल में अब जहां एक ओर प्री-बोर्ड परिक्षाएं हो रही है। वहीं अब प्रैक्टिकल एग्जाम की तैयारियां चल रही है। शासन ने बोर्ड एग्जाम की 22 फरवरी से 20 मार्च के बीच होने वाली प्रैक्टिकल एग्जाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
आपको बता दें कि आदेश में लिखा है कि 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 फरवरी 2022 से 20 मार्च 2022 के मध्य आयोजित की जानी है। इस कार्य के लिए परिषद् द्वारा नियुक्त प्रयोगात्मक परीक्षकों द्वारा निर्दिष्ट विद्यालयों में समयान्तर्गत प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पादित कराया जाना अनिवार्य होगा। प्रैक्टिकल के एग्जाम के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख तय हो गई है। विद्यालय शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन की मंजूरी मिलते ही परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस साल बोर्ड परीक्षाएं नई सरकार के गठन के बाद होंगी। परिषद ने परीक्षाएं 20 मार्च के बाद कराने की सिफारिश की है। परिषद की सभापति माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर परिषद ने अंतिम दौर की बैठक कर ली है। इसमें परीक्षाओं का अनंतिम खाका बना लिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही परीक्षाओं की घोषणा कर दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel