नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में इस वरिष्ठ नेता ने BJP से दिया इस्तीफा, समर्थकों संग थामा कांग्रेस का हाथ, मचा घमासान…
हल्द्वानीः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगातार झटके मिल रहे है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार माया कोश्यारी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भाजपा के महिला मोर्चा की दो बार प्रमुख रहने वाली माया कोश्यारी ने भाजपा से इस्तीफा देकर अपने समर्थको संग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माया को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। वहीं यह बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जहां एक ओर बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। वहीं हरीश रावत ने बीजपी को बड़ा दांव दे दिया है। राज्य के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रहीं महिला नेता बीजेपी छोड़ समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट शामिल हैं।
गौरतलब है कि भगत सिंह कोश्यारी वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु भी माने जाते हैं। यही नहीं, उत्तराखंड चुनाव 2022 को लेकर वह प्रत्याशियों के चयन से लेकर पार्टी की रणनीति जैसे मामलों में भी सक्रिय रहे हैं। इन हालात में उनके कुनबे की माया का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए एक महीने के भीतर दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…





















Subscribe Our channel



