टिहरी गढ़वाल
Big News: टिहरी में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट, फर्जी इनकम टैक्स की रेड मार ले उड़े नगदी और ज्वेलरी, जानिए…
टिहरी: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ़ है। राज्य में जहां अचार संहिता लगी है। वहीं टिहरी के ऋषिकेश से हैरान कर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन छापेमारी की है। घटना शहर के मानवेंद्र नगर की बताई जा रही है। यहां फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी कर नगदी और ज्वैलरी लूटने का मामला सामने आया है। सपांच अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फर्जी आयकर अधिकारी दिल्ली से आए थे। ऐसा बताया जा रहा है यह सभी लोग रात से ही एक व्यक्ति के घर में छापेमारी कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इन अधिकारियों को धर दबोचा।चार लोगों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा है। इनके साथ तीन और लोगों की टीम बताई जा रही है, जो छापेमारी के दौरान नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी। इनमें से भी एक को पकड़ लिया गया है। इस तक पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए पांचों फर्जी आयकर अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। रिपोर्टस के अनुसार फर्जी आयकर अधिकारियों के द्वारा जिस घर में छापेमारी की जा रही थी, उस घर के एक व्यक्ति को भी अपने साथ ले गए थेम हालांकि अब उसे भी ढूंढ लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel