देहरादून
Big Breaking: डबल मर्डर से दहला देहरादून, पति-पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत…
देहरादून: देहरादून में डबल मर्डर केस के बाद सनसनी मच गई है। शनिवार की सुबह दो मर्डर केस के बाद हड़कंप मच गया है। घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र के देहराखास इलाके की है। विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसने रात ढाई बजे पति-पत्नी को मौत की नींद सुला दिया। डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के ट्रायंंगल में पति-पत्नी की हत्या हुई है। हत्या करने वाले आरोपी से भी महिला ने शादी की थी। शादी के बाद से ही महिला और दोनों पतियों के बीच झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि बीती रात भी तीनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। घर में रखे तवे से आरोपी ने महिला और पुरुष पर जानलेवा हमला कर दिया। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोस में रहने वालों ने दी पुलिस को इस घटना की सूचना दी। वहीं बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, घटना के बाद जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मजदूरी करने वाली सपना दो पुरुषों के साथ रहती थी। दोनों मजदूर बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जताते थे। बीती रात दोनों मजदूरों ने पहले खूब शराब पी। फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हरिद्वारी ने पास ही रखे रोटी बनाने वाले तवे से बबलू और सपना पर वार करना शुरू कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हरिद्वारी को अरेस्ट कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के देहराखास की घटना से देहरादून वासी सहमे हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली
26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी
जिलाधिकारी ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
चम्पावत: बाराकोट ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के बीच परिसम्पति मामलों की समीक्षा की
