जम्मू-कश्मीर
Big Breaking: आतंकियों से लोहा लेते हुए भारतीय सेना के दो जवान शहीद, देश रक्षा के लिए दिया बलिदान…
कश्मीर: देश के लिए सरहद से बुरी खबर आ रही है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए दो जवान शहीद हो गए है। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। वहीं इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। जवानों ने आतंकियों से लोहा लेते हुए हार नहीं मानी और उन्हें ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में सुबह-सुबह हुई। मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा गांव स्थित चेरमार्ग में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। अब तक एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। साथ ही दो जवान के शहीद होने की भी खबर है। सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही संतोष यादव रोमित तानाजी चौहान शहीद हो गए। जबकि दूसरे शहीद का नाम अभी नहीं बताया गया है। जवान ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ा है। वहीं सेना के अन्य जवान मौके पर डटे हुए है।
बताया जा रहा है कि जैनपोरा के चेरमार्ग में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के तुरंत बाद वहां पहुंचे एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान चलाया हुआ था। जैसे ही सुरक्षाबलों का दल संदिग्ध स्थान के नजदीक पहुंचा तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। अभी भी मुठभेड़ जारी है और आतंकी सेना के निशाने पर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

