उत्तरकाशी
नमन: उत्तराखंड में शहीद निहाल सिंह नेगी के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में उस वक़्त की शोक की लहर दौड़ पड़ी। अब आईटीबीपी के जवान निहाल सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नेगी 35 बटालियन आईटीबीपी महिडांडा उत्तरकाशी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जवान को अंतिम विदाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हर आंख नम नज़र आई। जवान की बेसुध हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक निहाल सिंह नेगी (50) का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि बीते 19 फरवरी को चंडीगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान निहाल सिंह नेगी को सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। जिस पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान निहाल सिंह नेगी ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने परिजनों को मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया।
गौरतलब है कि 20 फरवरी शाम आईटीबीपी के वाहन से निहाल सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव उत्तरकाशी के श्रीकोट (बिष्ट पट्टी) चिन्यालीसौड़ यमुनोत्री विधानसभा लाया गया। 21 फरवरी शाम को बड़ेथी स्थित सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। निहाल सिंह अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में हर आंख नम दिखाई दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
