उत्तराखंड
उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मौसम ने फिर ली करवट, बारिश के साथ ओले भी गिरे…
उत्तराखंड से लेकर दिल्ली एनसीआर तक आज एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के साथ तापमान में भी भारी गिरावट आई है। अगर बात करें दिल्ली, नोएडा के आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से ही बारिश और ठंडी हवाएं शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी का मौसम करवट ले रहा है। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत कई जगह सुबह से ही बारिश शुरु हो गई है। इसके साथ ही यूपी के कई जिलों, हिमाचल समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है।
बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश होगी। हालांकि, यह बारिश तेज नहीं होगी, लेकिन बौछारों के साथ ओले पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेगा। वहीं, दिल्ली में भी शनिवार को बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में शनिवार के लिए बारिश, ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वीकेंड पर लोगों को दिन में हल्की ठंड का अहसास होगा, न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री पर पहुचंने की संभावना है। रविवार से मौसम साफ रह सकता है और धूप खिली रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
