उत्तराखंड
एक्सक्लूसिव: दून में धड़ल्ले से चल रहा सिगरेट का काला धंधा, आठ कार्टन विदेशी सिगरेट जब्त
UT- गली-मोहल्ले की छोटी से छोटी पान की दुकान पर विदेशी ब्रांड। न कोई प्रिंट रेट और न ही सरकार के नियम के हिसाब से पैकेट पर कोई वॉर्निंग। प्रिंट न होने की वजह से टैक्स का भी सवाल नहीं। सिगरेट का यह काला धंधा दून में धड़ल्ले से चल रहा है।
इस अवैध कारोबार के खिलाफ एफडीए एवं कोटपा टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर झंडा मोहल्ला के एक व्यापारी की दुकान व गोदाम से आठ कार्टन विदेशी सिगरेट जब्त की। आरोपित नानक चंद्र एंड संस के मालिक मंयक अग्रवाल के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश सिंह, एसीएमओ डॉ. यूएस चौहान,ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, देहरादून के फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश सिंह एवं कोटपा की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल ने झंडा मोहल्ला स्थित नानक चंद्र एंड संस पर छापा मारा।
मौके पर दुकान से मिली विदेशी सिगरेट के कुछ पैकेट तो टीम ने तत्काल जब्त कर लिए लेकिन व्यापारी कहने के बावजूद गोदाम खोलने में कोताही करता रहा। करीब तीन घंटे बाद टीम गोदाम खुलवाने में कामयाब हो पाई। गोदाम से आठ कार्टन विदेशी सिगरेट बरामद की गई। देर शाम टीम की कार्रवाई संपन्न हुई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel