देश
Big Breaking: यहां कई धमाकों से दहला शहर, 7 की मौत, कई जख्मी…

बिहार के भागलपुर में एक के बाद एक कई धमाकों से पूरा शहर दहल उठा। धमाका जिस वक्त हुआ लोग अपने अपने घरों में नींद में थे। भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवली चक में देर रात करीब साढ़े 11:30 बजे जोरदार धमाके से बम ब्लास्ट हुआ है। बम ब्लास्ट में बहुत तेज आवाज के साथ हुई जिसमें चार घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया जिसमें की 7 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी है।
धमाका इतना जोरदार था कि बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त होकर जमींदोज हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना जबरदस्त था कि तीन मकान ध्वस्त हो गए। वहीं आस-पास के कई मकानों के दीवारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ध्वस्त हुए मकान का मलवा घटनास्थल से करीब 200 से 300 मीटर तक छिटका दिखा। वहीं बगल के घरों में सो रहे लोग तक बुरी तरह जख्मी हो गए।
धमाके से दो किलोमीटर तक का पूरा इलाका दहल गया, जबकि धमाके की गूंज 4 किलोमीटर तक सुनाई दिए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर मलबे से कई लोगों की जान बचाई, वहीं पुलिस ने कई घंटे के मेहनत के बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटवाया। भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन का कहना है कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, वहां आतिशबाजी का सामान बनता था। ये जांच का विषय है कि धमाके की असली वजह क्या थी। वहीं पड़ोसियों और कुछ अन्य प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतिशबाजी का सामान बनाने की आड़ में उस घर में बम बनाया जाता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


