उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड में यहां शुरू हुई केमू बस सेवा, इन गांवों में जाना होगा आसान…
हल्द्वानी: उत्तराखडं में पहाड़ पर सफर करना हमेशा परेशानी का सबब बना रहता है। ऐसे में अब हल्द्वानी से 10 साल बाद एक बार फिर केमू बस सेवा का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस बस सेवा के बंद होने से मजखाली, कुंवाली, कोरीछिना, धनखोली, बैना, मुझोली, भिटारकोट, नैड़ी, कुलसीबी, पागसा, महतगांव, बगूना, रतगल, बासुलिसेरा आदि जगह जाने वाले यात्रियों को अब परेशानी नहीं होगी। कम किराएं में आसानी से सुरक्षित पहुंच सकते।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी से 10 साल के बाद रानीखेत के बसुलिसेरा कुंवाली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। बता दें कि अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के अंतर्गत आने वाले बसुलिसेरा कुंवाली के लिए बस सेवा पिछले दस साल से बंद थी। जिसकी वजह से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां से आने जाने के लिए यात्रियों को टैक्सी में महंगा सफर करना पड़ता था।
गौरतलब है कि यातायात के लिए जितना मुफीद उत्तराखंड रोडवेज बस सेवा को माना जाता है। उतना ही कारगर कुमाऊं की केमू बसें भी मानी जाती हैं। केमू बस कम किराए में कुमाऊं के कोने कोने में यात्रियों को पहुंचाती हैं। यही कारण है कि यातायात साधनों में केमू बसों को कुमाऊं की जान कहा जाता है। अब बस सेवा फिर से शुरू होने पर लोगों को सुविधा मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel