उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, ऐसे रहेगा मौसम…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदला रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में धूप चुभने लगी है।
हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट की आशंका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
